Saturday, September 18, 2010

कॉलेज का ज़माना


वो भी क्या मस्ती का टाइम साला, क्या गफलत भरा ज़माना था
लेक्चरर को तंग कंरना तो बस, मस्ती का एक बहाना था

लड्डू बॉस,मिलिट्री ग्राउंड, रैगिग का शैशन, था इक बहाना,
वहीँ से बस एक जय-वीरू टाइप की दोस्ती को शुरू होना था |

कौशिक बॉस ने बहुत उड़ाया था, चील कौव्वे और कबूतर बना कर, 
अब ट्रिपल एस की क्लास में किसी को कुत्ता बिल्ली तो बनाना था |

भाई लेकिन यहाँ जान की परवाह तो सबको ही थी अपनी,
सो नो रिस्क,गोदारा की क्लास में सबको चुप बैठ जाना था

बैठना वो कैंटीन में, कोल्ड ड्रिंक दारु जैसे चड़ाते हुए हम सब का,
आलू का कहना हमें तो ले आया, लोकेश को भी बंक कराना था

सारा दिन कैंटीन में रहना बैठे, बस टांग खींचना गप्पे हांकना,
शाम होते कहना अबे साला भूल गए, संजय शर्मा की क्लास जाना था

मिड सैम के आधे घंटे पहले पढ़ना, भागते हुए माथुर को ढूंढना
क्यूँ पढ़ रहे थे अंग्रेजी में, माथुर से पहले ट्रांसलेट करवाना था |

लटके हुए थोबड़े लेकर बाहर निकालना, दूसरों का खुशी मनाना,
वो शिकायतें करना उनसे,साले इम्पोर्टेंट पता थे तो पहले बताना था

फिर नंबर भी क्या करते,आते भी तो कहाँ से, लिखा कहाँ था
रोनी सूरत बना के, घटिया नंबर लेकर वापस घर ही आना था |

फिर दूसरे ही हफ्ते, नाचना गाना और फुल टाइम मस्ती,
क्या करते फंक्शन ही होते थे इतने, गम का कब तक ठिकाना था  |

फिर रात को आना कॉलेज से वापस, अपनी फटफटीयों पर,
मस्ती कहाँ हुई थी अभी तक पूरी, अभी तो मायरी गाना गाना था |

वक्त कहाँ रुका था, कभी किसी के लिए, जो हमारे लिए रुकता,
हो गयी मुद्दत उसको बीते हुए, जो कहलाता कॉलेज का ज़माना था |

6 comments :

BSingh said...
This comment has been removed by the author.
BSingh said...

It's fabulous--Boss-- To me It brought deep nostalgia for those Eureka moments--I loved it---waiting for comments from your colleagues---Baljinder

NKGARG said...

Kya yaar jattu.....
Phir yaad dila diya tune sab kuchh....Apna taar gaadi mast chalata tha kaampta hua :)
Aur kanti maje leta tha uske....
Aur hamare room par wo parties and meetings...
:) Kanti ka cake chatna....
Mathur ki hansi special wali....Narendraa ki pockets...Lokesh ki sanak.....Aaloo ka ghisatna...Bhupi ke dialogs....
Kitne mast din the yaar.... Ab saala sab fun khatam ho gaya hai....

Atul said...

It reminds of my college days too... Wish somebody from my group also could write this kind of stuff...

Unknown said...

Bahut he mast hai, It really reminds me the golden period of my life and I want to thank you guys to making that time such a memorable one.... And through this I can see that those moments are still shining high in our life and time of dust did not dare to dim a bit of it......

Alok really thanks very much for making that time more memorable to all of us. You Rock as always...........

sanjeev kumar said...

bo proxy lagana,bo doston ko chidana, har baat me naye fasane the.
jeb khali tha mahine ke pahale hafte, phir bhi dil me bade afasane the.
papa se extra paise mangane ke har mahine naye-naye bahane the.
Alok ke pake baalon ki kasam, ki bo bhi kya jamane the.

Post a Comment